सोनभद्र, जनवरी 25 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्राम पंचायत किरबिल के विषधरवा टोला के समीप तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। भीषण हादसे में कार में सवार दंपति व सगे भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप पर सवार दो युवक व कार चालक घायल हो गए। कार सवार बीजपुर के चेतवा गांव से राबर्ट्सगंज जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। बीजपुर थाना क्षेत्र चेतवा गांव से रविवार की शाम कुछ लोग एक कार में सवार होकर राबर्ट्सगंज जा रहे थे। जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के विषघरवा के पास मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्टर हो गई। इस घ...