प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। साले की बेटी की शादी के बाद विदाई में शामिल होने शनिवार को भोर वाराणसी जा रहे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की जौनपुर में कार पलटने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घर और ससुराल के लोग मौके पर पहुंच गए। जौनपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पट्टी थाना क्षेत्र के गजरिया निवासी 58 वर्षीय सत्य नारायण सिंह प्राथमिक विद्यालय शेखपुर में शिक्षक थे। उनकी पत्नी इस बीच अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने वाराणसी के अहरग गांव गई थी। शुक्रवार रात उसकी शादी होने के बाद शनिवार सुबह विदाई में शामिल होने के लिए सत्य नारायण सिंह भी सुबह पांच बजे कार से ससुराल जा रहे थे। जौनपुर के सुजानगंज के पास एक मोड़ पर कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर पुलिस को जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.