लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार किया। आरोपित ने पुलिस से बचने के लिए अपनी कार पर हाईकोर्ट लिखवाया था। पुलिस ने करीब 21 किलो गांजा भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर शिवानन्द मिश्र के मुताबिक फैजुल्लागंज निवासी प्रापर्टी डीलर पंकज वर्मा को उसके घर के पास से दबोचा गया। तलाशी में आरोपित की कार से करीब 21 किलो गांजा मिला। पूछताछ में पंकज ने बताया कि पुलिस की धरपकड़े से बचने के लिए गाड़ी पर हाईकोर्ट लिखवाया था। इसके साथ ही प्रेस कार्ड बनवा रखा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक पंकज शहर के कई इलाकों में गांजे की सप्लाई करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.