अमरोहा, जून 8 -- कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को गोली मारने से जुड़ी वारदात में शामिल दूसरे आरोपी शगुन ढिल्लो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस अब संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले में इससे पहले मुख्य आरोपी हिमांशु नागरे को गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है। थाना क्षेत्र की सीमा में नेशनल हाईवे स्थित गांव झनकपुरी के पास वारदात बीती 28 मई की शाम में पांच बजे हुई थी। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी अभिजित उर्फ अमन सिद्दू अपने छोटे भाई लकी सिंह व निपेंद्र के साथ कार में सवार होकर अमरोहा कचहरी से गजरौला लौट रहा था। झनकपुरी के पास से गुजरते समय पीछे से आई ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने ओवरटेक कर इनकी कार को रुकवा लिया था। इसके बाद युवकों ने डंडे बरसाकर कार के शीशे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.