रुडकी, जनवरी 3 -- लक्सर, संवाददाता। कार पार्किंग को लेकर लक्सर गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष और एक स्थानीय नर्सिंग होम संचालक के बीच हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने भी क्रॉस मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसमें नर्सिंग होम संचालक की तरफ से पहले ही मुकदमा लिखा जा चुका है। इसी 27 दिसंबर को लक्सर सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष रहे लालचंदवाला (खानपुर) निवासी महिपाल सिंह का लक्सर कस्बे में नर्सिंग होम चलने वाले संजय सैनी के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, बाद में संजय सैनी ने नितिन कुमार निवासी भारूवाला खानपुर व कुछ अज्ञात के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को महिपाल सिंह ने भी घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर पांच संजय सैनी समेत पांच लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.