बाराबंकी, मार्च 29 -- जैदपुर। दहेज में कार व सोने की चेन की मांग न पूरी होने पर पति व ससुराल वालो ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति व अन्य ससुराल वालों के विरुद्व मुकदमा दर्ज किया। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी अकील अहमद की पुत्री रुकसाना ने बताया कि उसकी शादी असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी फरीद के पुत्र अकील के साथ हुई थी दहेज में कार व सोने की चेन न मिलने पर पति अकील व ससुराल वालो ने मिलकर उसकी पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति व अन्य ससुराल वालों के विरुद्व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.