झांसी, दिसम्बर 1 -- रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-शिवपुरी एनएच पर एक पेट्रोल पंप के पास मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में 30 साल के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा बबीना के गांव सिमरिया के रहने वाला मनोज यादव (30) बेटा रूप सिंह के मामा का निधन हो गया था। सोमवार को वह अपने मां पिस्ता देवी (61) के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव डगरवारा जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर शिवपुरी हाइवे पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो...