झांसी, जनवरी 13 -- कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव शीला के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि इसकी चपेट में आने से एक भैंस मर गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गरौठा के गांव दुरखुरु निवासी प्रवेश (18) बेटा संतोष गुरसरांय के खैर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र हैं। मंगलवार को वह अपने साथी छात्र हर्ष (18) बेटा प्रेम नारायण और जीतू (18) बेटा महेश 12वीं की परीक्षा देने जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर गांव शीला के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार तीनों को टक्कर मारती हुई करीब खड़ी भैंस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि भैंस की मौत हो गई। जबकि प्रवेश, हर्...