जोधपुर, मार्च 16 -- राजस्थान के जोधपुर में कार चालक ने बाइक को 1.5 किलोमीटर तक घसीटा। इस दौरान सड़क पर चिंगारियां बरसती दिखाई दीं। कार चालक ने डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मारी और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच घटना का वीडियो लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। जोरदार टक्कर के चलते डिलीवरी बॉय बाइक से दूर जाकर गिरा और कार चालक बाइक को करीब 1.5 KM तक घसीटता रहा। कार के ड्राइवर ने डर की वजह से गाड़ी नहीं रोकी और भगाता ही चला गया। मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके का है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.