फिरोजाबाद, नवम्बर 29 -- फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार मां बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार को अस्पताल लाया गया। सुकलज पुर निवासी बीना देवी 35 पत्नी महेश चंद्र अपने बेटे विद्यांत के साथ शादी समारोह में शामिल होने भदान जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे। उखांड़ के समीप तेज गति से जा रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उसी दौरान उसी कार ने एक और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गिर गया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइकों में टक्कर मारने के बाद चालक कार को भगाकर ले गया। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगो ने एंबुलेंस से तीनो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ...