संभल, फरवरी 9 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा हाईवे पर रविवार की शाम कार ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सवार मासूम की पहिया के नीचे दबकर आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव भुलावई निवासी बंटी पुत्र अमरपाल रविवार की शाम भूसा लेकर गांव लौट रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर चार वर्षीय बेटी अंशिका व गांव के नेकपाल, पुष्पेन्द्र, विनोद बैठे हुए थे। जैसे ही वह मुरादाबाद आगरा हाईवे पर थाने के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने ट्रैक्टर पर बैठी मासूम अंशिका ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई...