फिरोजाबाद, दिसम्बर 5 -- जसराना में शुक्रवार दोपहर अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे बाइक सवार किशोर को तेज रफ्तार से दौड़ रही कार ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी 15 वर्षीय किशोर अनुज पुत्र मुकेश शुक्रवार सुबह बाइक ने निजामपुर अपनी रिश्तेदारी में गया था। दोपहर एक बजे वह घर वापस लौट रहा था, उसी दौरान दिहुली मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसको रौंद दिया। आसपास के लोगों को आते देखकर वह भाग गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही सिर में गंभीर चोट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...