संभल, मई 20 -- बदायूं रोड स्थित एक आइस फैक्ट्री के पास पीछे से आ रही कार ने आइसक्रीम के ठेले में टक्कर मार दी। जिससे आइसक्रीम बेचने ले जा रहे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़़ ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली के गांव मई निवासी अथर 60 वर्ष गांव-गांव जाकर आइसक्रीम बेचता है। वह मंगलवार की सुबह आठ बजे आइस फैक्ट्री से आइसक्रीम भरकर ओरछी चौराहे जा रहा था। कुछ दूर चलकर पीछे से आ रही कार टक्कर मारती हुई बदायूं की ओर चली गई। टक्कर लगने से ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और अथर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का गांव कुछ ही दूरी पर होने के कारण काफी संख्या में मौके पर ग्रामीण व परिजन आ गए। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। आक्रोशित भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.