बोकारो, जुलाई 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार- तेनु पथ पर पुटकाडीह गांव के पास टर्निंग पॉइंट पर अनियंत्रित कार ने एक ऑटो पर जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण ऑटो पर सवार एक गृह रक्षा वाहिनी की महिला कर्मी सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार की शाम 4:30 बजे की है। घटना की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर रूप से घायल कसमार थाना क्षेत्र के लोध कियारी गांव निवासी सोनाली देवी(35 वर्ष) और तुलबुल निवासी कैलास मुर्मू (34 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों में संतोष साव (45 वर्ष) सोसो कला, गोला, देवेंद्र कुमार (25 वर्ष) भेलवा टांड बुंडू, मो. नबी रसूल (33 वर्ष)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.