कानपुर, फरवरी 24 -- चकेरी। जाजमऊ के हिन्दुस्तान कंपाउंड में सोमवार रात को कार निकालने के विवाद में दो पक्षों में सरेराह जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों को समझौते के लिए बैठाया तो दोबारा मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों के छह लोगों को थाने ले आई। जिसके बाद आरोपितों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीते सोमवार की रात को हिन्दुस्तान कंपाउंड में कार निकालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दोनो पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा है। बीते सोमवार को गाड़ी के विवाद को लेकर दोनों में मारपीट हुई। आरोपितों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...