मुरादाबाद, मार्च 25 -- मझोला थाना क्षेत्र में दो युवकों ने निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार जमा करके लोन ले लिया। बाद में उसकी कार की गुमशुदगी दर्ज करा दी। फाइनेंस कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार गायत्री नगर में वरदान माइक्रो फाइनेंस कंपनी है। कंपनी के अधिकारी ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि तीन साल पहले मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक उनकी कंपनी के कार्यालय आया और उसने 2.60 लाख रुपये लोन मांगा। कार को सिक्योरिटी के तौर पर कार जमा कर गया। कार की जानकारी करने पर पता चला कि वह राजस्थान के जयपुर निवासी व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। लोन देने के बाद जिस युवक के नाम कार थी उसने गुमशुदगी दर्ज करा दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.