शाहजहांपुर, मार्च 20 -- तिलहर। कार चालक को झपकी लगने से कार डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर कई बार पलट गई। हादसे में दंपति सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दो लोगों को जिला अस्पताल लेकर कर दिया। गुरुवार सुबह लखनऊ के गोमती नगर के वीवो खंडा कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र कुकरेती अपनी पत्नी आशा कुकरेती एवं साथी अंकित तथा सुरेंद्र के साथ हरिद्वार जा रहे थे। सुबह लगभग 8:00 बजे हाईवे पर तिलहर के धनेला गांव के सामने कर चला रहे अंकित को झपकी आ गई जिससे कर अनियंत्रित होकर हाईवे डिवाइडर से टकराकर कई बार हाईवे पर पलट गई। गाड़ी में लगे सभी एयरबैग खुल गए। जिससे कार सवार सभी चारों लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई और उन्होंने कार से निकलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी भिजवाए तथा कार को हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.