बांदा, दिसम्बर 22 -- बांदा। सर्दी के मौसम में घने कोहरे व धुंध के बीच लगातार हादसे हो रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस में गति सीमा निर्धारित की गई है। 120 की गति से दौड़ने वाली कारें अब 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार नहीं भर सकेंगी। यूपीडा ने एक्सप्रेस के सभी टोल व रैंप प्लाजा में नोटिस बोर्ड लगाया है। वाहनों की निगरानी भी होगी। निर्धारित गति सीमा से ज्यादा वाहनों को भगाया तो चालान किया जाएगा। चित्रकूट से इटावा तक 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में अब वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। कोहरे और धुंध में रफ्तार पर अंकुश न होने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। इससे अब शासन ने इस एक्सप्रेसवे में भी गति सीमा निर्धारित कर दी है। चार पहिया वाहनों की गति पहले 120 किमी प्रति घंटा निर्धारित थी। अब सुबह आठ से रात्रि...