मेरठ, जनवरी 25 -- शास्त्रीनगर के एल ब्लाक में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है एक युवक ने अपने साथियों संग मिलकर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और गले में तार डालकर मारने का प्रयास किया। पुलिस सुरक्षा में वह जिला अस्पताल में डाक्टरी कराने गया तो आरोपियों ने वहां पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। थाना लोहियानगर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। शास्त्रीनगर के एल ब्लाक निवासी अधिवक्ता अशोक शर्मा ने बताया उनका घर कॉलोनी में अंतिम छोर पर है। रात में वह कार लेकर आए तो कॉलोनी के ही मोहित, राहुल पुत्र गजेन्द्र ने अपनी कार रास्ते में खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। ताकि वह कार लेकर घर तक न जा सके। उन्होंने आरोपियों की कार के पीछे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। वीडियो बना ली। डायल-112 को सूचना दी। आरोप है कि कुछ देर बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.