मेरठ, मार्च 17 -- मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर में रविवार शाम रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार चल गए। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल की डॉक्टरी कराई है। तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जमुना नगर में बिलाल परिवार के साथ रहते हैं। वह स्क्रैप का कारोबार करते हैं। रविवार शाम करीब सात बजे उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली वहां पहुंची। उसमें ईंट लदी थीं, साथ ही तीन लोग सवार थे। आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज करते हुए कार खड़ी करने को लेकर हंगामा कर दिया। शोर सुनकर बिलाल घर से बाहर आ गए और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। देखते ही देखते नोकझोंक और फिर मारपीट हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर ट्राली सवार तीन युवको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.