बांदा, मई 8 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार कार को साइड देने में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़ने के बाद पलट गया। उसमें सवार लोग नीचे दब गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। अतर्रा कस्बा के नंदना गांव निवासी 62 वर्षीय केशरिया पत्नी स्वर्गीय बुद्धविलास तीन दिन पहले जमालपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुशवाहा के घर उसकी बहन की शादी का खाना बनाने गई थीं। पांच मई को शैलेंद्र की बहन की शादी थी। बुधवार दोपहर केशरिया ई-रिक्शा से गांव लौट रही थी। देहात कोतवाली के पास तेज रफ्तार कार को साइड देने में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया। इससे पलट गया। हादसे में केशरिया समेत छह सवारियां ई-रिक्शा के नीचे दब गईं। चीखपुकार सुनकर दौड़े लोगों ने ई-रिक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.