गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- मोदीनगर निवाड़ी डीजे कॉलेज से पहले हुआ हादसा मोदीनगर,संवाददाता। मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर डीजे कॉलेज से पहले से बुधवार रात बारह बजे तेज रफ्तार पानी से भरा टैंकर कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। चालक खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकला। कस्बा निवाड़ी में गंगनहर पर पानी का प्लॉट लगा हुआ है। यहां से पानी भोजपुर थानाक्षेत्र स्थित आक्सीजन प्लॉट पर जाता है। बुधवार रात करीब बारह बजे टैंकर पानी लेकर कस्बा निवाड़ी से गांव ईशापुर आक्सीजन प्लॉट पर जा रहा था। टैँकर को गांव ईशापुर निवासी शिवकुमार चला रहा था। जब वह मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर डीजे कॉलेज से पहले पहुंचे तो एक कार ने टैंकर को पहले ओवरटेक किया। इसके बाद वह कार टैंकर के आगे आ गई। कार को बचाने के चक्कर में स्टेयरिंग घूमा दिया,जिस कारण वह अनियंत्रित हो गया।...