विकासनगर, जून 18 -- विगत 13 जून को तिमली के जंगल में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि बच्चा और महिला घायल हो गई थी। मामले में घायल व्यक्ति के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि लोबसोंग चौपेल निवासी राजपुर रोड ने तहरीर दी है। बताया कि 13 जून को उसका भाई तेनजिंग थापा, भाभी चोईतेन लूमा व दस वर्षीय भतीजी तेनजीन निवासी यूगेलिंग हाउसिंग सोसायटी बालूवाला, दिल्ली से बालूवाला आ रहे थे। तिमली के जंगल में ट्रक ने लापरवाही और तेजी से ट्रक को चलाकर उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि भाभी और भतीजी को भी चोंटें आई। ट्रक चालक टक्कर मारकर मौके से फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.