गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में एक परिवार की गाड़ी को बार-बार नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी की रंजिश भरी हरकतों से उसकी कार को लंबे समय से निशाना बनाया जा रहा था। कविनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर जे-ब्लॉक में रहने वाले द्वारकाधीश वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि वह जुलाई 2025 से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। यहां आने के बाद से ही उनकी गाड़ी के साथ लगातार छेड़छाड़ हो रही थी। कभी टायरों में नुकीली कील डालकर पंचर कर दिया जाता, तो कभी किसी हथियार से कार पर लंबी-लंबी खरोंचें मार दी जाती थीं। एक अगस्त 2025 को उनकी कार के बोनट और साइड में केमिकल व तेजाब तक डाल दिया गया, जिससे वाहन को गंभीर क्षति पहुंची। आरोप है कि 27 सितंबर 2025 को जब कार घर के गेट ...