हरदोई, जून 24 -- अतरौली। ग्राम भरावन से अतरौली पुलिस ने बुधवार को कार के साथ दो चोरों को दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी हुई तीन बकरियों को बरामद किया। भरावन निवासी पप्पू ने 23 जून को अतरौली थाने पर झोपडी से तीन बकरियां चोरी होने की तहरीर दी थी। बुधवार को अतरौली पुलिस ने अकील निवासी महासेन डेंगरा सीतापुर और मुजफ्फरनगर के मोहम्मद शबी के पास से तीन बकरियां बरामद कीं। चोरी में प्रयोग की गई कार को भी पकड़ा। अकील पर पहले से ही सीतापुर, हरदोई और उन्नाव में छह मुकदमे दर्ज हैं। मोहम्मद शबी पर बागपत, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई में सात मुकदमें दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय सिंह ने बताया कि तीन बकरियां, चौपहिया वाहन बरामद किया गया है। दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.