कन्नौज, नवम्बर 30 -- कन्नौज। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन बार-बार चेतावनियां जारी कर रहे हैं ताकि सड़क पर होने वाली लापरवाही कम हो सके। इसके बावजूद कुछ युवा रोमांच और रील-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालने से नहीं चूकते। रविवार को सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पांच से छह युवक एक चलती कार के ऊपर खड़े होकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना नेशनल हाईवे की बताई जा रही है। वीडियो में तेज आवाज में गाना बज रहा है और सभी युवक कार की खिड़कियों में लटककर और कार की छत पर खड़े होकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने से साफ झलकता है कि न तो उन्हें ट्रैफिक नियमों की परवाह है और न ही ...