नोएडा, मई 5 -- रबूपुरा, संवाददाता। भाईपुर मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दंपति घायल हो गए। कार के चालक को भी चोटें आईं। घायल दंपत्ति को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा रबूपुरा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी लोकेश ई-रिक्शा चलता है। उसकी पत्नी मंजू गांव खेड़ा मोहम्दाबाद स्थित प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे लोकेश अपनी पत्नी को ई-रिक्शा में बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रबूपुरा से भाईपुर जाने वाले मार्ग पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। मामूली रूप से घायल चालक कार को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात अवरुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.