औरैया, मई 24 -- सहायल, संवाददाता। सहायल थाना क्षेत्र के बरू गांव के समीप कार की टक्कर से एक दस वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बालक गर्मी की छुट्टी में अपने मौसा के यहां आया हुआ था। फफूंद थाना क्षेत्र के पतरिया पुर्वा निवासी 10 वर्षीय अभय पाल पुत्र विजयपाल गर्मी की छुट्टियां बिताने सहायल निवासी अपने मौसा के घर आया था। शुक्रवार को सड़क पार करते में कार से टक्कर में उसकी मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में बालक को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभय एक भाई एक बहन में बड़ा था। थाना सहायल मे तैनात उपनिरीक्षक राजीव सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और तहरीर मिलने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.