नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-10 ट्रैफिक सिग्नल के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार महिला के दोनों पैर के हड्डी टूट गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की ओर से सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव में रहने वाले दीपांशु कुमार ने पुलिस को बताया कि वह नौ फरवरी को स्कूटी से चाची के साथ सेक्टर-12 की तरफ आए थे। शाम को सात बजे घर लौटते समय सेक्टर-10 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास सड़क पार करते पीछे से एक कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों दूर जाकर गिरे। घटना में महिला के दोनों पैर फैक्चर हो गए। वहीं, दीपांशु को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद सेक्टर-24 थाने में कार चालक के...