शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों की टाटा मैजिक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लखीमपुर खीरी जिले के थाना गोला क्षेत्र के मोहल्ला पनरभू ग्रांड बाबूगंज निवासी 20 वर्षीय विकास कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव गुलरिया भूप सिंह में बन रहे एक पैलेस में मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद विकास अपने साथ थाना मोहम्मदी के गांव शिवपुरी निवासी 22 वर्षीय कुलदीप, थाना गोला के मोहल्ला कुमहरन टोला निवासी 18 वर्षीय जितिन जेसवाल, थाना हैदराबाद के गांव हरिहरपुर निवासी 22 वर्षीय सुधांशु और थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.