सहारनपुर, अप्रैल 14 -- देवबंद देवबंद-स्टेट हाइवे पर तेज गति से अनियंत्रित दौड़ रही कार की पीछे से लगी टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा किशोर गंभीर चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के परिजन देवबंद पहुंचे। दोनों किशोर मदरसा छात्र हैं। जो कि कुरआन हिफ्ज कर रहे थे। सहारनपुर के थाना जनकपुरी निवासी गांव सिंभालकी थाना 16 वर्षीय काशिफ पुत्र महबूब और उसका साथी 15 वर्षीय उमामा पुत्र मसरूर रविवार शाम राजूपुर निवासी अपने साथी को छोड़ने के लिए बाइक से आए थे। साथी को छोड़ जब वह वापस लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी बाइक सड़क पर गिर गई और सड़क पर सिर लगने से दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की सूचना पर उपचार के लिए सीएचसी में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.