अमरोहा, सितम्बर 21 -- कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी मुख्तार व मोमीना शुक्रवार को बाइक से ब्रजघाट गए थे। शुक्रवार की रात वापस लौटते वक्त शहवाजपुर डोर के पास पीछे से आई तेज गति कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग जमा हुए व घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.