अमरोहा, नवम्बर 8 -- कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी उस्मान व फिरोज बाइक से शुक्रवार को किसी काम से हापुड़ गए थे। दोनों देर रात घर वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर शहवाजपुर डोर के पास पीछे से आई तेज गति कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जमा हुईं भीड़ ने दोनों घायलों को सड़क से हटाया। सूचना पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे व दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने फिरोज की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.