फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 19 -- फर्रुखाबाद । कार की टक्कर से बाइक सवार दंप ित घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा मौके पर पहुंच कर पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया । मसेनी निवासी आकाश अपनी पत्नी निशा के साथ बाइक से दवा लेकर वापस लौट रहा था । जैसे ही वे दीनदयाल बाग के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में आकाश और उसकी पत्नी निशा घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे । सूचना पर पांचालघाट चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया । पुलिस ने घायल आकाश को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भिजवा दिया । वहीं दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.