नोएडा, मई 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-83 में छह मई की सुबह फैक्टरी से घर पैदल लौट रहे कर्मचारी को फॉर्च्यूनर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला गोरखपुर के गांव हाटा निवासी मोहन शाही ने पुलिस को बताया कि बेटा अनुराग शाही सेक्टर-93 में किराये पर रहता है। वह फेज-दो क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करता है। अनुराग छह मई की सुबह अपनी कंपनी से घर वापस पैदल लौट रहा था। वह सेक्टर-83 स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचा तो फॉर्च्यूनर के चालक ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायल अनुराग को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में अनुराग का बायां पैर टूट गया है और शरीर के कई हिस्सों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.