हाथरस, जून 9 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास पर गांव जोगिया के निकट शनिवार देर रात ट्रैक्टर में कार ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग कासगंज से हाथरस पहुंच गए। जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव सनोट निवासी 45 वर्षीय इतवारीलाल पुत्र गोवर्धन सड़क निर्माण का कार्य करते थे। शनिवार को वह ट्रैक्टर पर बैठ कर सादाबाद की ओर जा रहे थे। इसी बीच बाईपास रोड गांव जोगिया के निकट ट्रैक्टर में कार ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे इतवारीलाल नीचे गिर कर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हाइसे की सूचना पुलिस को दे दी। सचूना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.