मुरादाबाद, जून 16 -- छजलैट में रविवार को बेकाबू कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार युवक की सोमवार को मुरादाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हरदोई निवासी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार दोपहर छजलैट से पत्नी की दवाई लेकर साइकिल से अपने घर वापस जा रहे भीकनपुर निवासी अनुज कुमार 35 पुत्र वीरपाल को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गई,वहीं टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गांव के ही एक पेट्रोल पंप पर सफाई कर्मी का काम करता था, टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की साइकिल पूरी तरह टूट फूट गई। गम्भीर घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर मृतक के घर पर कोहराम मच गया। मृतक के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.