गंगापार, फरवरी 13 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के लूसनपुर हाईवे पुलिया के समीप सोरांव-शांतिपुरम मार्ग पर गुरुवार सुबह सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा को कार ने टक्कर मार दिया। अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलट गया। उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुन स्थानी लोगों ने वाहन को सीधा कर उसमें दबे चोटहिल को बाहर निकाल बगल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोरांव से ऑटो रिक्शा पर आधा दर्जन लोग सवार होकर प्रयागराज की ओर जा रहे थे। लूसनपुर गांव के समीप कार चालक ने टक्कर मार दिया जिससे ऑटो रिक्शा पलट गई। आटों पर सवार सोरांव की रिंकी देवी, होलागढ़ के विपिन कुमार, मऊआइमा के मो मुख्तार, रामगढ़ होलागढ़ के राम अवतार, सुलेमपुर उर्फ कमईपुर के बच्चा लाल समेत ऑटो चालक सानू घायल हो गया। दुर्घटना में चोटिल लोगों को लूसनपुर स्थित एक निजी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.