शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- हरदोई मार्ग पर कार की टक्कर का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल का मेडिकल कराया गया है। चौक कोतवाली क्षेत्र के आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी निवासी महेंद्र के साथ एक फरवरी की रात यह घटना हुई। पुलिस ने मुदस्सर, खलील और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...