हापुड़, नवम्बर 23 -- कार की छत पर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद यातायात पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर उसका 22500 रुपये का चालान कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें कार सवार युवक हाफिजपुर थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर पहुंचते ही कार के बोनट पर खड़े होकर स्टंट करने लगते हैं। जिसके बाद उनके स्टंट करने की कोई वीडियो बना लेता है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। जिसके बाद यातायात पुलिस के पास यह वायरल वीडियो पहुंचती है तो उसका 22500 रुपये का चालान कर दिया गया। हापुड़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी वीडियो अपलोड ना करें, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई अमल मे...