जौनपुर, मार्च 16 -- सुजानगंज। हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव के पास शनिवार को दोपहर बाइक सवार मामा और भांजा समेत तीन लोग कार की चपेट में आ गए। जिसमें मामा भांजे की मौत हो गयी। तीसरे की हालत गम्भीर है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ह्दय विदारक घटना की जानकारी होते ही पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बसरही गांव निवासी संगम पुत्र मुनवर बनवासी होली के दिन अपने मामा के घर शिवरिहा गया था। होली खेलने के बाद शनिवार को उसके मामा अनिल पुत्र बिरजे बनवासी निवासी शिवरिहा अपने पड़ोसी सूरज पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक से भांजे को बसरही छोड़ने जा रहे थे। पढ़ुआ गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें 28 वर्षीय अनिल पुत्र बिरजे बनवासी, 21 वर्षीय संगम पुत्र मुनवर बसरही की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 32 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.