हापुड़, दिसम्बर 4 -- कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में कार की चपेट में आकर गोल गप्पे विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला खाई नई आबादी निवासी सोनम ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके पति रोशन सर्राफ बाजार में गोल गप्पे का ठेला लगाते हैं। एक दिसंबर की रात को वह चंडी रोड से आलू लेकर पैदल वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सर्राफा बाजार में मूलचंद की दुकान के बाहर पहुंचा तो एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर बेहोश हो गए। दुर्घटना में पीड़िता के पति के पैर व हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर में गंभीर गुम चोट आई है। लोगों की मदद से घायल ...