अररिया, फरवरी 4 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना क्षेत्र के भद्रेश्वर वार्ड संख्या एक में कार से की गई चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान भद्रेश्वर निवासी गुणदेव गुप्ता के बेटे राकेश गुप्ता (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोहे की रॉड से कार के दोनों दरवाजों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और कार के अंदर रखा एक अतिरिक्त बैटरी तथा ऑनर बुक समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के अनुसार गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...