मिर्जापुर, मई 12 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में रविवार भोर में कार का शीशा टूटने पर बराती दो किशोर उठा ले गए। सूचना मिलने पर विंध्याचल पुलिस ने उन्हें बरामद किया। सुलह-समझौते के बाद मामला रफा-दफा किया गया। तिलई गांव निवासी संतोष गौड़ के घर गोगांव गांव (जिगना) से बरात आई थी। आर्केस्ट्रा चल रहा था। इस दौरान बरातियों की कार खड़ी थी। किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसमें कार का शीशा टूट गया। नाराज बराती रविवार सुबह चार बजे 17 वर्षीय विशाल कुमार और 18 वर्षीय आकाश कुमार को जबरन उठा ले गए। किशोरों के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। विंध्याचल पुलिस ने दोनों को घटनास्थल से कुछ दूर बरामद किया। सुलह समझौते के बाद दोनों किशोरों को छोड़ दिया गया। विंध्याचल कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि घरातिय...