लखनऊ, अक्टूबर 13 -- विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरोजनीनगर के अवध विहार कॉलोनी निवासी आयशा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका प्रेम विवाह जैद खान से 30 जनवरी 2023 को हुआ था। शादी के बाद जैद के परिजनों ने उन्हें अपने घर में रखने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आयशा और जैद मायके में रहने लगे। आयशा का आरोप है कि कुछ महीने पहले जैद के पिता मोहम्मद लईक, मां रौशन जहां, भाई फरदीन, सकलैन, बहनें नूर उसमानी, बुशरा और बहनोई शादाब ने जैद पर दबाव बनाया। उन्होंने जैद से कहा कि वह आयशा और अपनी 10 माह की बेटी अनायजा को छोड़ दे, या फिर ससुराल वालों को 40 लाख रुपए और एक कार दे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस मांग का विरोध करने...