पीलीभीत, सितम्बर 28 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह की चमन पत्नी हसनैन ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उसकी शादी कलीनगर के युवक से 27 नवंबर 2019 को हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। चार पहिया वाहन और 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। इसे लेकर पति के अलावा सास-ससुर, देवर और नंद उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पुत्र के जन्म के बाद भी आरोपियों में कोई सुधार नहीं हुआ। 12 सितंबर 2025 को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको मारा-पीटा, जान से मारने को गला दबा दिया। आरोपियों ने उसको ससुराल से निकाल दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.