रांची, जून 23 -- रांची। नामकुम रांची के नामकुम दुर्गा सोरेन चौक के समीप स्कूटी और चार पहिया वाहन के बीच जबदरस्त टक्कर हो गयी। इस घटना में सिविल कोर्ट के पेशकार समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है। मृतकों में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर राज हांसदा, धनबाद विकास केंद्र के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक अर्घ चौधरी शामिल है। मूलरूप से घाटशीला के रहने वाले प्रवीर वर्तमान में पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में रहते थे। वहीं कार चालक अर्घ थड़पखना स्थित अंजलिका अपार्टमेंट में 401 नंबर के फ्लैट रहते थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लोवाडीह के दुर्गा सोरेन चौक के पास तेज रफ्तार इको स्पोर्ट कार काफी तेज गति से एक स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए पैदल जा रहे युवक को जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद भागने के क्रम म...