बरेली, अक्टूबर 27 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार जानवरों से बचने के प्रयास में अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डीसीएम (मिनी ट्रक) में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय अर्पण पांडेय और उनकी मां 50 वर्षीय मनोरमा पांडेय के रूप में हुई है। अर्पण पांडे मुरादाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। दीवाली की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह वे अपनी मां के साथ कार से हरदोई से मुरादाबाद जा रहे थे। रास्ते में फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के टिसुआ के पास उनकी कार सामने से आए जानवरों को बचाने के प्रयास में अचानक अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.