हाजीपुर, फरवरी 12 -- भगवानपुर। संवाद सूत्र हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा पुल इमादपुर के समीप बुधवार को कार और बाइक की आमने-सामने के टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घायल बीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिंदा सिंह एवं रंजीत दास दोनों भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांदे गांव निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार मुजफ्फरपुर की ओर से हाजीपुर की ओर जा रही थी और बाइक सवार सराय से उल्टी लेन से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा पुल इमादपुर के समीप आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल...