देवघर, जून 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क स्थित सिकटिया मोड़ के समीप रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार पिकअप वैन और विपरीत दिशा से आ रही मारुति ओमनी कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, दोनों वाहन चालकों की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पिकअप वैन देवघर की ओर जा रही थी और ओमनी कार गोड्डा की दिशा से आ रही थी। सिकटिया मोड़ पर सड़क का मोड़ काफी तीखा है, जिसके कारण दोनों वाहन आपस में आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन सड़क पर दो बार घूमकर पलटने जैसी स्थिति में आ गई, जबकि ओमनी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही मोहनपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.